राष्ट्रीय कवि चौपाल और श्री सुर संगम संस्थान के मध्य हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा और श्री सुर संगम संस्था द्वारा पंडित सूर्य नारायण मिश्र टीटी कॉलेज के खेल मैदान पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा, अध्यक्षता विज्ञ छंद विज्ञान शाला के संस्थापक डॉ. बाबूलाल बोहरा, सुरभि संस्था बांदीकुई के अध्यक्ष सलीम खान ने की । 

मैन ऑफ द मैच राष्ट्रीय कवि चौपाल के धर्मेन्द्र कुमार सैनी रहे। दोनों ही टीमों के सदस्यों ने बॉलिंग, बेटिंग एवं फील्डिंग कर खेल का खूब लुत्फ उठाया। एम्पायर की भूमिका शारीरिक शिक्षक महेश शर्मा ने निभाई। कॉमेंटेटर राजेश नदेडिया ने अपनी शानदार कोमेंट्री से सभी का दिल जीत लिया। 

श्री सुर संगम टीम ने 15 ओवर में 78 रन बनाए। राष्ट्रीय कवि चौपाल ने 4 विकेट के नुकसान पर 10 वे ओवर में जीत दर्ज कर मैत्रीपूर्ण सद्भावना क्रिकेट मैच का खिताब अपने नाम किया। विज्ञ छंद विज्ञान शाला के संस्थापक डॉ. बाबूलाल बोहरा द्वारा दोनों टीमों के अध्यक्षों को ‘विज्ञ खेल रत्न–2025’ से सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को ‘चौपाल खेल रत्न–2025’ से सम्मानित किया गया। समाजसेवी विश्राम सैनी phed कॉन्ट्रैक्टर के द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील शर्मा सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन से दोनों के बीच विश्वास और समन्वय बढ़ता है। श्री सुर संगम संस्था के अध्यक्ष अशोक खेड़ला ने बताया कि ऐसे आयोजन से खेल जगत की प्रतिभाओं को भी मंच मिलता है। इसी सोच के साथ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि श्री सुर संगम संस्था की टीम में कप्तान अशोक खेड़ला, शिवांश, अखलेश मिश्रा, उप कप्तान नवनीत शर्मा, डॉ. हनुमान सोनी, डॉ. कैलाश वर्मा, दिलीप सोनी, डॉ. राजेश नधेडिया, दिलीप शर्मा, संतोष शर्मा, आशुतोष शर्मा, सुनील त्रिवेदी, गजेन्द्र शर्मा  खेले और राष्ट्रीय कवि चौपाल की टीम में उप कप्तान कवि कृष्ण कुमार सैनी, कप्तान रामवीर साहिल, विमल मिश्रा, विश्राम सैनी, कुमार जे. सन्तोष, महावीर तँवर, धर्मेन्द्र सैनी, नरेश रत्न चौहान, हीरालाल महावर, विनोद गोड, पंकज शर्मा, बुद्धि प्रकाश महावर, दिनेश तूफानी, कवि कैलाश सुमा, डॉ. बृजमोहन मीना आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments