सुबोध पीजी कॉलेज में शक्ति संवाद पहल अभियान का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर स्थित एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज रामबाग सर्किल में राजस्थान अनसंग स्टार ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के 5वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शक्ति संवाद पहल अभियान का शुभारंभ और ट्रस्ट की स्मारिका का विमोचन किया गया।

ट्रस्ट की संस्थापक विमेन एवं चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट भाग्यश्री सैनी ने बताया कि राजस्थान अनसंग स्टार्स अभियान" की शुरुआत 2020 में जीवन की विपरीत परिस्थितियों के कारण स्कूल छोड़ चुकी बच्चियों के सर्वांगीण विकास के लिए की गई थी। इस अभियान के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालोर, अजमेर, झालावाड़ और जयपुर की ड्रॉपआउट बेटियों को सम्मिलित किया गया है। अब तक, स्कूल छोड़ चुकी 5,300 बच्चियों को इस अभियान से जोड़ा जा चुका है और 15,000 स्कूली छात्राओं को "नो मोर ड्रॉपआउट" अभियान के तहत जागरूक किया गया है। अभियान के अंतर्गत ड्रॉपआउट बेटियों और महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष कार्य किया जा रहा है। इस अभियान की टीम में 45 विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं।

स्थापना दिवस समारोह और शक्ति संवाद पहल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने ट्रस्ट के द्वारा प्रारंभ की गई पहल की सराहना करते हुए कहा कि "समाज की नींव हैं शिक्षित बेटियां"।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ न्यायाधीश और सदस्य सचिव हरिओम शर्मा अत्री ने कहा कि समाज को बेहतर दिशा देने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा और सबको आगे आना होगा।

एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । वही डॉ. प्रभात दीक्षित ने शक्ति संवाद पहल अभियान पर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करी । 

इस अवसर पर डॉ. महावीर सैनी, डॉ. निशांत ओझा, एडवोकेट विकास यादव, डॉ. विशाल गौतम, यशदीप पाराशर, द्रौपदी मीणा, सेवानिवृत आईएएस-आईपीएस, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, न्यायपालिका, उद्योग, व्यापार, वाणिज्य, कला, पुलिस, प्रशासन, मीडिया, सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments