Rashifal: आज 27 अप्रैल 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 27 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।आज के दिन रविवार है।रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की आराधना करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 27 अप्रैल 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि:-बेचैनी आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है लेकिन कोई दोस्त आपकी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगा। तनाव से छुटकारा पाने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें या म्यूजिक सुनें। अपने करीबी सहयोगियों को बताए बिना किसी ऐसे स्टॉक या कंपनी में निवेश न करें जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं हो।

वृषभ राशि:-आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज कोई लेनदार आपसे मिलने आ सकता है और आपसे अपना कर्ज चुकाने के लिए कह सकता है। इससे जीवन में आर्थिक मुश्किलें आ सकती हैं। इसलिए आपको उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि:-आज आपको सेहत को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो आपको पछताना पड़ेगा। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व महसूस कराएंगे। आपको अपने लव पार्टनर का एक नया अद्भुत पक्ष देखने को मिलेगा। आप अपना खाली समय बेकार की बहस में बर्बाद कर सकते हैं, जिससे दिन के अंत में आप परेशान हो जाएंगे।

कर्क राशि:-यात्रा के दौरान किसी खूबसूरत अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव प्राप्त करा सकती है। अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता नहीं करें क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसों से जुड़ा कोई मसला आज सुलझ सकता है और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंददायक समय बीतेगा।

सिंह राशि:-जब आप अपने लवर के साथ बाहर जाएं तो अपने दिखावे और व्यवहार में बैलेंस रखें। जो लोग पिछले कुछ दिनों से बहुत व्यस्त थे उन्हें आखिरकार अपने समय का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की संभावना है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि:-आज आपको निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ शांति में या एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा से आपको नई जगहें देखने को मिलेंगी और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

तुला राशि:-काम का दबाव और घर में कलह कुछ तनाव ला सकता है। किसी भी लॉन्ग टर् निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ यादगार पल बिताने की कोशिश करें। बच्चों के भविष्य की चिंता सकती है। सामाजिक रूप से आपकी स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने जीवनसाथी की गर्मजोशी से राजा जैसा महसूस करेंगे। आप गुस्से में काबू रखें।

वृश्चिक राशि:-मानसिक शांति मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें आज धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ होने से जीवन की कई परेशानियां पल भर में खत्म हो जाएंगी। आपमें से कुछ लोग दूर की यात्रा करेंगे। बाहरी लोगों की सलाह पर न चलें। यह आपके लिए अच्छा दिन है। 

धनु राशि:-आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने पार्टनर को अपनी स्थिति समझाने में परेशानी होगी। कोई बाहरी पक्ष आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति ठीक ठाक रहेगी। निवेश से बचें।

मकर राशि:-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज अपनी क्षमता से ज्यादा वादे मत करें। आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन समृद्धि से भरा रहेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि:-आपका भरपूर आत्मविश्वास किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता दिला सकता है। अगर आप कर्ज लेने वाले थे और काफी समय से किसी काम में लगे हुए थे तो आज आपके लिए भाग्यशाली दिन है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिससे खर्च भी बढ़ सकता है।

मीन राशि:-परिवार के साथ अपनी परेशानियों को शेयर करें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था उन्हें आज आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात लव लाइफ में नए रास्ते खोल सकती है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments