जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ राजस्थान के मार्गदर्शन में राजकीय कन्या महाविद्यालय किशनपोल में नव संवत्सर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सभी शिक्षक गणों एवं महाविद्यालय की छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. (प्रो) ख़ामोश मीणा ने सभी का मुँह मीठा करवाकर भारतीय नव संवत्सर की सार्थकता एवं महत्व के बारे में बताया | साथ ही प्रतिवर्ष इसे जोर-शोर से बनाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. ममता रोकना ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं समस्त शैक्षणिक और एक शैक्षणिक कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं । महाविद्यालय शिक्षकों ने भी महाविद्यालय छात्राओं को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी ।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. पवन असवाल ने राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ का आभार व्यक्त किया जिसने शिक्षण संस्थाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





