जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान चौमूं की कार्यकारिणी की मीटिंग शहर के रींगस रोड स्थित सैनी समाज सभा भवन चौमूं में संस्थान अध्यक्ष सुरेश कुमार तंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
महामंत्री डॉक्टर मान प्रकाश सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर 10 अप्रैल 2025 गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह एवं सैनी मेला तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह सायं 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए दिनांक 8 अप्रैल सायं 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
मीटिंग में संरक्षक मंडल के विष्णु कुमार सैनी सभापति नगर परिषद चौमूं, सूरजमल ठेकेदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामचंद्र तूंदवाल टेंट वाले, जय नारायण चंदेल, उपाध्यक्ष गणेश नारायण बैंनाडिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंगोदिया महार , घीसालाल सैनी प्रदेश महामंत्री माली सैनी महासभा, जय किशन बिजवाडिया आर चंद्रा पैलेस, प्रभु दयाल जादम, विनोद सिंगोदिया, सतीश पंवार ,कैलाश चांदोलिया, कृष्ण सैनी आदि समाज बंधु उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





