जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर के सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि उड़ीसा के रहने वाले विनय डुंगडुंग प्रभुजी जो लगभग 4 माह पूर्व अपनी पत्नी के साथ घर से काम करने के लिए गोवा गए हुए थे। दो माह बाद दोनों गोवा से घर जाने के लिए निकले। गोवा से मुंबई पहुंचे। लेकिन मुंबई पहुँचने के बाद विनय का मानसिक संतुलन बिगड़ने से वह अपनी पत्नी से बिछड़ गया और गलत ट्रेन में बैठकर उदयपुर आ पहुंचा।
आजीविका ब्यूरो लेबर हेल्पलाइन के राजेंद्र जी द्वारा विनय को अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती करवाया गया। राजेंद्र एवं अपना घर आश्रम के प्रयासों से विनय प्रभुजी के परिवार वालों को खोजकर सूचना भेजी गयी। सूचना मिलने पर उनके जीजा मारियानुस भँवरा एवं उनके मामा का लड़का रंजीत इनको लेने अपना घर आश्रम उदयपुर में आये। अपने साले को सकुशल देखकर जीजा की आँखे नम हो गयी। और कहा की इनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार मे सब परेशान हैं। अपना घर आश्रम ने विनय को इतने प्यार से रखा उसके लिए हमारे पास कोई शब्द नही हैं। ईश्वर आपको खूब शक्ति प्रदान करे।आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम के सदस्य अशोक कोठारी, प्रकाश जोशी, प्रभारी सुल्तान सिंह द्वारा प्रभुजी का तिलक एवं उपर्णा पहनाकर बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ विनय प्रभुजी को इनके बताये पते ग्राम नयागांव, चौनबहल, लिमिडा, सुंदरगड, ओडिशा के लिए सकुशल विदा कर दिये गए हैं।अपील आपको भी कही सड़क पर असहाय,आश्रयहीन, बीमार प्रभुजी मिले तो इसकी सूचना मो. 7412061028 पर देकर सेवा कार्य में सहभागी बनें।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.