पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान नोबेल प्राइज के लिए हुए नामित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पाकिस्तान (संस्कार सृजन) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनकी कोशिशों के लिए नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेशन किया गया है | ये जानकारी पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्रम ने की है |

पिछले साल दिसंबर में स्थापित एक एडवोकेसी ग्रुप पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) के सदस्यों ने इमरान खान के नॉमिनेशन की घोषणा की है जो नार्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टी सेंट्रम के सदस्य भी हैं |

पार्टी सेंट्रम ने रविवार को एक्स पर कहा, 'हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नॉमिनेशन के राइट वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन कर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के साथ उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है|'

आठ महीने के बाद घोषित होगा विजेता :-

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल नॉर्वेजियन नोबेल समिति को सैकड़ों नॉमिनेशन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद वे आठ महीने की लंबी प्रक्रिया के जरिए से विजेता का चयन करते हैं |

इमरान खान जो कि पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक भी हैं और अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं |

इस साल जनवरी में खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी | यह चौथा बड़ा मामला था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया गया है | हालांकि, इमरान खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं |

2022 में गिरी थी सरकार :-

सरकारी गिफ्ट बेचने, सरकारी जानकारी को लीक करने और गैरकानूनी विवाह से संबंधित तीन पहले की सजाओं को अदालतों द्वारा रद्द या निलंबित कर कर दिया था | बता दें कि अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments