जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज के निजी विदेश यात्रा पर जाने के कारण राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा बोर्ड के सदस्य डॉक्टर रिपुंजय सिंह को अपने कार्य के साथ अध्यक्ष के पद का कार्य भी संभालने के आदेश जारी किए गए हैं |
गौरतलब है कि मेजर जनरल आलोक राज 18 अप्रैल से 7 मई 2025 तक अवकाश पर विदेश गए हैं | डॉक्टर रिपुंजय सिंह स्वर्गीय डॉक्टर सत्यनारायण सिंह रिटायर्ड आईएएस के ज्येष्ठ पुत्र हैं | उन्होंने राज्य सरकार के आदेश की पालना में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाल लिया है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.