अपना घर आश्रम उदयपुर में हुआ साले और बहनोई का भावुक मिलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि दो माह पूर्व पुलिस थाना भोपालपुरा की सूचना पर सेवा आश्रम चौराहे से एक आश्रयहीन अवस्था में घूमते हुए व्यक्ति को बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया।

उस समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी | पूछताछ में अपना नाम आरिफ बताया इसके अलावा कोई जानकारी नहीं मिली। आश्रम में नियमित सेवा एवं उपचार के बाद आरिफ प्रभुजी के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपने परिवार के बारे में जानकारी दी कि उनका भाई इटारसी में रहता है तथा बहनोई बैतूल मध्य प्रदेश में रहते हैं। 

प्रभु जी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके भाई से संपर्क किया तो उन्होंने उनके जीजाजी के बारे में जानकारी दी तथा उनके फोन नंबर उपलब्ध कराए। दिए गए नंबर पर प्रभु जी के बहनोई जी से संपर्क किया गया जिस पर वह आज बैतूल (म. प्र.) से अपने रिश्तेदार के साथ आरिफ प्रभु जी को लेने के लिए उदयपुर आश्रम आए।

बहन भाई इसराइल ने बताया कि लगभग ढाई तीन वहां से आरिफ प्रभु जी घर से निकले रतलाम में उनके होने की जानकारी मिली | वहां ढूंढा पर वहां नहीं मिले | अचानक उदयपुर आश्रम में उनके होने की जानकारी मिली तो घर में प्रसन्नता छा गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा, पत्नी सभी हैं परंतु ससुराल वालों ने उनको घर से निकाल दिया जिसके बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई।

आश्रम अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, सचिव गोपाल कनेरिया एवं सेवाभावी अशोक कोठारी ने प्रभु जी को तिलक लगा, ऊपरना पहनाकर अपने परिजनों के साथ बैतूल (म. प्र.) के लिए सकुशल विदा किया

आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण की :-

अपना घर आश्रम उदयपुर में किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर सेवाभावी अशोक कोठारी ने अपना घर आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण की | आश्रम अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय एवं सचिव  गोपाल कनेरिया ने उनका ऊपरना पहनाकर और साहित्य प्रदान कर अभिनंदन किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments