जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूँ एवं देहात मंडल बांसा की सयुक्त बैठक का आयोजन सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। बैठक का आयोजन शनिवार 19 अप्रैल 2025 को प्रातः 9:30 बजे बाइपास स्थित आर.चंद्रा रिसोर्ट के सामने चौमूँ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत समारोह को लेकर किया गया।
मीटिंग में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर तैयारियाँ पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारिया सौंपी गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एन आर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 19 अप्रैल को सीकर जाते समय नगर और बांसा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 9:30 बजे आरचन्द्रा रिसोर्ट चौमूँ में और गोविंदगढ़ और कालाडेरा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 10:00 बजे बस स्टैण्ड गोविन्दगढ़ में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।
इस मौक़े पर भाजपा नागौर जिला प्रभारी अशोक भदारा, जयपुर जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, अर्चना कुमावत, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, देहात बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर गागोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, कालूराम जाट, सीताराम काछवाल, सीएम खटिक सहित पार्षदगण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.