जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के रींगस रोड़, बस स्टैंड स्थित माली समाज सभा भवन में महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संस्थान एवं भवन निर्माण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोलर पैनल लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा |
भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नन्छू राम बिसनलिया और संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया ने बताया कि समाज भवन में 9 मार्च को दोपहर 12:15 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | समारोह में सैनी समाज सभा भवन चौमूं में लगवाए गए सोलर पैनल का लोकार्पण किया जाएगा | साथ ही 25 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा के विजेताओं और समाज की अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा | अध्यक्ष ने सभी समाज बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





