प्रोटॉन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव में झूमे दर्शक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राधाबाग स्थित प्रोटॉन अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव एक्सीलेंस 2025 का आयोजन किया गया | जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


संस्था निदेशक एवं प्रिंसिपल मिथिलेश नरेडा में बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित वार्षिक उत्सव के क्रम में इस वर्ष भी संस्था का भव्य वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम नाटक, अभिनय, भाषण, कविता वाचन आदि से बच्चों ने समां बांध दिया। कक्षा 8 के बच्चों के द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के संबंध में नाटक का मंचन किया गया जो कि बढ़ा प्रभावी रहा। महिषासुर मर्दिनी पर छात्राओ का ग्रुप डांस । छत्रपति शिवाजी द्वारा अफजल खान वध पर नाटक आदि अनेक प्रभावी प्रस्तुतियां रही। 

इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चैतन्य का स्वागत एवं मां सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामनारायण यादव, डॉ. विकास, सैनी समाज अध्यक्ष हीरालाल सैनी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, भुवनेश तिवारी ने बोर्ड कक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

अतिथियों ने विद्यालय में खेल अनुशासन एवं विभिन्न कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रिंसिपल मिथिलेश नरेडा एवं कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर मनीष शर्मा द्वारा विद्यालय का पूरे वर्ष की गतिविधियों का विवरण रखा गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं आसपास के नागरिकों में भाग लिया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments