जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के बस स्टैंड स्थित सैनी समाज सभा भवन से बुधवार को सैकड़ो की संख्या में सैनी समाज के लोग शहर के प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर पहुंचे। जहां पर माली समाज विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल सैनी पाच्यां के नेतृत्व में सभी समाज बंधुओ ने आगामी 6 अप्रैल को होने वाले सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गणेश जी महाराज को निमंत्रण दिया ।
माली समाज विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल पाच्यां ने बताया कि सैनी समाज सभा भवन में विधि विधान से पूजा अर्चना करके सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियाँ शुरू की गई हैं | साथ ही पीले चावल कार्यक्रम के साथ गणेश जी महाराज को निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर शहर के मुख्य बस स्टैंड पर फूल व्यापार मंडल की ओर से सैनी समाज बंधुओं का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार, नगर परिषद् सभापति विष्णु कुमार सैनी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम तंवर, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल सतरावला, पूर्व अध्यक्ष घीसालाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सहाय अयोध्या, फैंसी फुटवियर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, पूर्व अध्यक्ष संतोष सैनी, महामंत्री मदनलाल मालेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया सांखला, कोषाध्यक्ष कुमार गौरव सैनी, संयुक्त मंत्री दीपक तंवर, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नन्छुराम बिसनालिया, समिति उपाध्यक्ष प्रकाश सैनी,
प्रदेश महामंत्री माली महासभा गेंदीलाल सैनी, उपाध्यक्ष दानाराम तंवर, उपाध्यक्ष गणेश बैनाडिया, पूर्व सरपंच हाथनौदा कैलाश चंद बैनाडिया, पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सैनी, जयकिशन सैनी फड्या, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सांवरमल सैनी, मोहरीलाल चांदोलिया, पार्षद सायर सिंह तंवर, नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण सैनी, भंवरलाल पापटवाण, कृष्ण कुमार सैनी, कानाराम सैनी, कल्याण सहाय तोबड़ा, मोहनलाल सैनी, शंकरलाल सैनी, ओमप्रकाश भगत, बाबूलाल अधोप्या, बीएल सैनी सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.







.jpeg)
.jpeg)
