रोज शो : 50वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी में 243 किस्मों के गुलाबों ने मोहा मन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाब की महक उनकी रंग-बिरंगी पंखुड़ी और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मौका था दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान आवासन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 50वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी का जो मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में भव्य रूप में सजी।


प्रदर्शनी में 243 किस्मों के गुलाब देखने को मिले जो विभिन्न निजी, सरकारी, अर्द्ध-सरकारी गार्डन्स और नर्सरियों से लाए गए थे। इसके अतिरिक्त गुलदाउदी के फूलों की भी शानदार प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसने दर्शकों को अपनी अनोखी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर दिया। गुलाब प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों ने मिलकर प्रदर्शनी को और भी खास बना दिया।

सोसायटी के अध्यक्ष वैभव गलरिया ने बताया कि एग्जिबिशन ने विभिन्न वर्गों के लोगों को आकर्षित किया। बच्चों से लेकर कॉर्पोरेट होटल्स तक ने प्रदर्शनी में भाग लिया और रोज़ कल्टीवेशन को प्रमोट किया। एग्जिबिशन आमजन के लिए फायदेमंद साबित हुआ है, जिससे लोगों में फ्लावर कल्टीवेशन के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

कार्यकारी अध्यक्ष पवन अरोडा ने कहा कि रोज़ सोसाइटी ऑफ राजस्थान जयपुर से बाहर बडे शहरों में कार्यकलापों का विस्तार करेगी। साथ ही घोषणा की अब से रोज़ शो वर्ल्ड रोज़ डे के अवसर पर 7 फरवरी को सिटी पार्क में आयोजित किया जाएगा।

सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से गुलाब प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, ​ताकि रोज़ प्रेमियों को प्रोत्साहित किया जा सके। गुलाब को इसकी लोकप्रियता,गुणवत्ता और सुंदरता के कारण प्रदर्शनी के लिए चुना गया। 

बच्चों के लिए विशेष आकर्षण :-

प्रदर्शनी के दौरान स्कूली बच्चों के लिए ऑन-द-स्पॉट रोज पेंटिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए कठपुतली शो, विज्ञान आधारित जादू के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विजयी बच्चों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम में विभिन्न निजी, सरकारी, अर्द्ध-सरकारी गार्डन्स और नर्सरियों के बीच 8 सेक्शन में प्रतियोगिता हुई जिसमें किंग ऑफ द शो पुरस्कार ग्रीन फिंगर नर्सरी को दिया गया वहीं क्वीन ऑफ द शो पुरस्कार नील कमल नर्सरी को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त लकी ड्रा भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम विशाल जैन द्वितीय संतोष कुमावत एवं तृतीय पुरस्कार ओपी भगरट्टा को दिया गया। 

डॉ. राजेश कुमार सैनी ने बताया कि पिछले कुछ दशकों में राजस्थान में गुलाब के प्रति आकर्षण काफी बड़ा है | इसका श्रेय अखिल राजस्थान रोज समिति को जाता है | उनके द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं अखिल राजस्थान स्तर पर आयोजित गुलाब प्रदर्शनी कि इसमें अहम भूमिका है | कार्यक्रम में के के दीक्षित,राजकुमार बैद,भारत भूषण,डॉ.सुरेन,अनिल भार्गव, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments