जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान चौमूं द्वारा चौमूं से खाटू श्याम जी के बीच पदयात्रीयों के लिए पांच दिवसीय नि:शुल्क दर्द निवारक औषधि, तेल वितरण एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर दिनांक 5 मार्च से 9 मार्च 2025 लगाया जाएगा।
शिविर के पोस्टर का विमोचन चौमूं पुलिस थाना इंचार्ज प्रदीप शर्मा ने किया। शिविर के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा में गर्म पानी से पैर धोना, पैरों की मालिश, भाप लपेट, एक्यूप्रेशर आदि के द्वारा इलाज किया जाएगा।
दर्द निवारक तेल में विशेष रूप से बिल, अश्वगंधा, कटेली ,गोखरू, सोना पाठा, छोटी कटेली, पुनर्नवा, लॉन्ग, प्रसारणी, तिल तेल, रसना, देवदार, साल परनी, नागकेसर, जटामांसी, सफेद चंदन, पुष्कर मूल, शतावरी, सहजन छाल, कनीर, अमृत धारा, दालचीनी तेल, तुलसी, मेथी, जायफल, जावित्री, इलायची, लहसुन, रतनजोत सहित अनेक प्रकार की औषधियों से निर्मित किया गया है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





