जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के जयपुर रोड राधास्वामी बाग स्थित ए. एन. पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई | जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय पर आधारित प्रोजेक्ट कार्य किया गया | जिसमें विभिन्न प्रकार के उपकरण व स्वचालित उपकरणों का उपयोग एव प्रयोग बताया गया।
इस प्रदशनी में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विज्ञान के महत्त्व का अपने जीवन में क्या योगदान है की विस्तृत जानकारी दी। प्रदशनी का अवलोकन करते हुए संस्था सचिव डॉ.सुमित्रा चौधरी एव प्राचार्य अमरीश कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि महावीर सिंह चोपड़ा ने भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
संस्था के कोऑर्डिनेटर डॉ. के एल कुमावत ने बताया की विज्ञान प्रदर्शनी में बेस्ट प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान आगामी 12 मार्च को आयोजित वार्षिकोत्सव में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक धर्मा नागा, पुनीत चांदवानी, सुमन बराला, आदित्य स्वामी, निक्की सैनी, मोनिका जांगिड, सत्यप्रकाश पारीक, प्रकाश जाजोरिया सहित अभिभावक एव अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






