जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंदगढ़ के तत्वावधान में ईटावा भोपजी में पोषण कार्यशाला का आयोजन किया गया |
पोषण कार्यशाला में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर पोष्टिक आहार बनाए गये | हरी पत्तेदार सब्जियों के बारे में जानकारी दी गई | इनका उपयोग किस तरह भोजन को पोष्टिक बनाता है | प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई | पोषण कार्यशाला के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई | इस दौरान महिला पर्यवेक्षक शांता सोनी, ब्लॉक कोर्डिनेटर अमित खण्डेलवाल सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रही |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





