जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महर्षि गौतम गुर्जरगौड़ ब्राह्मण विकास समिति चौमूं के तत्वाधान में महर्षि गौतम जयंती रविवार 30 मार्च 2025 को मनाई जायेगी। यह निर्णय आज विकास समिति की कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्व सम्मति से लिया गया । समिति उपाध्यक्ष महेश डिडवानिया बाय ने बताया की यह कार्यक्रम कागल्या वाले हनुमान मंदिर,मोरीजा रोड चौमूं में प्रातः काल 11:30 बजे प्रारम्भ होगा।
जिसमें चौमूं शहर एवं आस पास के गावों से समाज बंधु एकत्रित होकर श्री महर्षी गौतम की मंत्रोचारण सहित विधिवत पूजन के साथ सामूहिक महा आरती करेंगे | उसके बाद समाज के वरिष्ठ लोगों का अभिवादन एवं स्वागत किया जाएगा | समाज उत्थान पर सामूहिक विचार विमर्श किया जायेगा |
आराध्य देव के महाप्रसादी का भोग लगा कर प्रसादी वितरण करवाई जायेगी। समिति ने सभी समाज बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज बंधु एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





