जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आज लैंडमार्क आर्ट एंड मैनेजमेंट तथा लिनेस क्लब जयपुर द्वारा इंटरनेशनल वुमन्स डे आयोजित किया गया। जिसमें वे सशक्त महिलाएं जिन्होंने समाज के लिए एक कदम आगे कार्य किए हैं उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में 85 महिलाएं ने भाग लिया उन सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए निःशुल्क मैडिकल कैंप महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्वलन द्वारा हुई, जिसमें डायरेक्टर कुलदीप शर्मा, जज साहिबा कमल दत्ता, सोशल एक्टिविस्ट ममता शर्मा, लिनेस क्लब की प्रेसिडेंट रतन सोगानी मौजूद रही| उसके बाद विभिन्न नृत्य तथा गीत गुनगुनाये गए। डॉ प्रियंका गोयल ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा महिलाओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया गया। आयोजन का मंच संचालन ममता वर्मा तथा सपना श्रीवास्तव ने किया। स्वागत की कड़ी में समाज सेविका ममता शर्मा, एंकर तथा समाज सेविका राखी शुक्ला, डॉक्टर अपर्णा शर्मा, व्याख्याता डॉ वीणा जोशी, मिसेज पंजाब सुनंदा शर्मा, नीलम सोडानी, पूनम दरगड़,नृत्य गुरु और वरिष्ठ अभिनेत्री उषा श्री,विजय लक्ष्मी कासलीवाल तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रियंका गोयल का उनके विशेष योगदान के लिए दुपट्टा पहना कर तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अंत में आए हुए सभी अतिथियों का रविंद्र शर्मा तथा कुलदीप शर्मा ने धन्यवाद दिया|
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.