जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर में आज शाम को गणगौर पर्व पर शाही लवाजमें के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिषद प्रशासन की ओर से आयोजित इस शाही सवारी में हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे शामिल रहे ।
राजस्थानी लोक कलाकारों ने कालबेलिया और घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विभिन्न कलाकारों ने अपने -अपने करतब दिखाए। हजारों की संख्या में लोग गणगौर माता का मेला देखने पहुंचे। घरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल गीतों के साथ पूजा-अर्चना की।
शोभायात्रा नगर परिषद बस स्टैंड से शुरू हुई। यह बावड़ी गेट, लक्ष्मीनाथ चौक, त्रिपोलिया बाजार,चौपड़,नया बाज़ार ,रावण गेट, धौली मंडी,थाना मोड़ होते हुए मोरीजा रोड स्थित गणगौरी चौक तक पहुंची। मुख्य बस स्टैंड पर फूल व्यापार मंडल ने पुष्प वर्षा के साथ सवारी का स्वागत किया।
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई। विशेष टीम के कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में तैनात रहे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और शहरवासी मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






