जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुवाहाटी (संस्कार सृजन) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खानापाड़ा के शिक्षक और गायक तपतेश कुमार मेवाल का गीत "मैं नारी हूँ" अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को रिलीज़ होगा। गाने का संगीत डी. बिट्ज स्टूडियो गुवाहाटी ने दिया है। गाने के फिल्मांकन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खानापाड़ा के बच्चों ने अहम भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर डॉ. रनोज पेगु शिक्षा मंत्री असम, नंदिता गरलोसा असम की खेल और युवा कल्याण मंत्री,रंजीत कुमार दास ,पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री असम, गीतांजलि दास, सैकिया असम सरकार की सचिव,विधायी विभाग और केंद्रीय विद्यालय संगठन गुवाहाटी संभाग के उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद, सहायक आयुक्त रामकुमार पाणिग्रही, नरेश कुमार, रणधीर सिंह , प्राचार्य पुरुषोत्तम सिन्हा, शिक्षक चंदन रॉय सहित विद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाएं और विद्यार्थी प्रज्ञा रॉय ने गाने का पोस्टर जारी कर विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





