जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज मोती मंगरी व देबारी सेवा केंद्रों की बहनो ने हर्षोल्लास से महिला दिवस मनाया |
प्रो विमल शर्मा ने बताया की आज के बदलते परिवेश में नारी की भूमिका व नारी सशक्तिकरण पर बोलते हुए बी के रीटा बहन ने कहा की नारी का सशक्त होना नितांत आवश्यक है परन्तु शक्ति का अर्थ बल प्रयोग कर उचित अनुचित बात मनवाना कतई नहीं होना चाहिए | नारी तो सदैव से संवेदनशील रही है व दया प्रेम सहयोग से पूरे परिवार को एकजुट रखते हुए सभी कार्य निष्पादित करने का सामर्थ्य रखती है, इसी में वो अपनी पूरी शक्ति लगा सफल हो पाती है | डॉ मधु सरीन ने कहा कि स्त्री पुरुष परस्पर एक दूसरे के पूरक है व मैडिटेशन से सभी को अपनी शक्तियों का विस्तार करना चाहिए | नैना जैन व अल्का व्यास ने कहा कि ब्रह्माकुमारी केंद्र कि बहनो से मिलकर आनंद व प्रेम कि अनुभूति होने के साथ आत्मीय शांति मिलती है | ये केंद्र महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण है | सभी ने एक दूसरे को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कि शुभकामनायें दी |किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.