जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में सड़कों के नवीनीकरण कार्य के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 81 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है ।
सड़क नवीनीकरण कार्यो में सीमारला सड़क से मँगावा की ढाणी तक (1 किमी.) 18 लाख, हाथनौदा से हनुमान जी रोड सागर की ओर (1 किमी.) 18 लाख, बांसा से पाल की ढाणी तक (2.50 किमी.) 45 लाख रुपयो की लागत के निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली है।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़को के नवीनीकरण कार्य के लिए 81 लाख रुपयों की स्वीकृति मिली है | उक्त सड़कें काफ़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे आने वाले समय में ग्रामवासियों को राहत मिल सकेगी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





