झारखंड से पत्नी अपने पति को लेने अपना घर आश्रम उदयपुर आई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि 13 दिन पूर्व डबोक थाना पुलिस द्वारा विक्षप्त अवस्था में घूमते हुए एक व्यक्ति को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती कराया गया उस समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी | पूछताछ में अपना नाम रवि कुमार बताया इसके अलावा कोई जानकारी नहीं मिली।

आश्रम में नियमित सेवा एवं उपचार के बाद रवि कुमार के हालात में सुधार होने लगा | आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान उन्होंने हरिहरगंज, खड़कपुर ,झारखंड का होना बताया | जिस पर प्रभारी ने खड़कपुर पुलिस थाने को उनके बारे में फोटो सहित जानकारी भेजी | जहां से रवि प्रभुजी के पड़ोसी शैलेंद्र द्वारा परिवार जनों को उनके बारे में जानकारी दी कि रविकुमार अपना घर आश्रम उदयपुर में है। जानकारी मिलने पर परिवारजनों ने अपना घर आश्रम उदयपुर से संपर्क किया। आश्रम प्रभारी द्वारा रवि प्रभुजी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उनकी पत्नी पूजा देवी एवं भाई मनीष कुमार से उनकी बात कराई। पुष्टि होने पर रवि प्रभुजी की पत्नी एवं छोटा भाई उनको लेने उदयपुर आश्रम आए।

छोटे भाई मनीष कुमार ने बताया कि भैया रवि कुमार मजदूरी के काम के लिए 15 दिन पहले के लिए घर से निकले तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा, बहुत ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिले। जब यह जानकारी मिली कि भैया उदयपुर में सकुशल है तो परिवार में खुशियां छा गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जब भैया से बात हुए तो भाभी की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे।

रवि कुमार ने जाते समय आश्रम द्वारा की जा रही सेवा एवं उपचार की बहुत ही प्रशंसा व्यक्त की और कहा कि यहां मुझे कभी परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी सेवा साथियों का भरपूर प्यार भी मुझे मिला।

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, सचिव गोपाल कनेरिया, मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल एवं इंजि.दिव्या सिंहल ने रवि प्रभु जी को तिलक लगाकर, उपरणा पहना कर अपने घर खड़कपुर ,झारखंड के लिए सकुशल विदा किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments