दीप कंवर मांगलिक कार्यों में पौधे भेंट कर दे रही पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पूरी दुनिया के सामने ग्लोबल वार्मिंग सबसे बड़ी चुनौती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण की सौगात दे सकेंगे। यह कहना है शहर की पर्यावरणविद् दीप कंवर का । अवसर दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे यह आपको खुद तलाशने होंगे | इसी के अनुरूप उन्होंने अपनी एक पारिवारिक शादी के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होते हुए वर-वधू आकाश सिंह एवं चीना कंवर को पौधा गिफ्ट कर, सभी परिवारजनों एवं कार्यक्रम के साक्षी रहे सभी मेहमानों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


वर के पिता विजय सिंह चौहान एवं पारिवारिक सदस्य अंकुर सिंह एवं शिवानी कंवर ने दीप कंवर की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण एवं सभी मांगलिक अवसर पर उपहार देने की परंपरा में पौधा भेंट करने के लिए जागरूक किया । जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम योगदान है । पर्यावरण और स्वच्छता किसी एक नागरिक या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। 

कृष्णा कंवर, जया एवं गायत्री भार्गव ने बताया कि नेचर लवर दीप कंवर को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ल्ड माइटी वूमेन, एफएम तड़का वूमेन रिकॉग्निशन अवार्ड, समाज रतन एवं समर्पण समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments