राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ स्वरोजगार एवं उद्यमिता पर व्याख्यान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पञ्चम दिवस के अन्तर्गत प्राचार्य डाॅ.राजेन्द्र कुमार के निर्देशन में एवं कार्यक्रम अधिकारी भगवान सहाय शर्मा एवं डॉ. चन्द्र मोहन राजोरिया के नेतृत्व में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।


सर्वप्रथम ध्यान एवं प्रार्थना से पञ्चम दिवस का शुभारम्भ हुआ। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत विचार प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम" रहे। पुरुषोत्तम ने स्वदेशी, स्वरोजगार एवं उद्यमिता पर अपना उद्बोधन देते हुए स्वदेशी से राष्ट्रीय एकता की समृद्धि एवं स्वरोजगार व उद्यमिता से राष्ट्र के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु स्वयं सेविकाओं को प्रेरित किया।

द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति पर दो लघुफिल्में दिखायी गयी। कार्यक्रम अधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलवायी। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. चन्द्र मोहन राजोरिया ने स्वयंसेविकाओं को जीवन में कभी भी नशा नहीं करने एवं समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता प्रसार के लिए प्रेरित किया। कम्प्यूटर अनुदेशक शिव सैनी सहित स्वयंसेविकाओं ने भी नशामुक्ति पर अपनी विचाराभिव्यक्ति की। तृतीय सत्र में स्वयंसेविका टीना प्रजापत, कोमल जाट, सुनीता प्रजापत आदि ने देशभक्ति गीतों एवं विविध प्रेरणीय कविताओं की प्रस्तुतियाँ दी। चतुर्थ सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय के आन्तरिक परिसर में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। शिविर में स्वयंसेविकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments