जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया झंडारोहण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समारोह में झंडारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट परेड की सलामी ली। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह ने राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने समां बांध दिया।

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भांकरोटा सड़क दुर्घटना के दौरान साहसिक कार्य करते हुए बचाव कार्य करने वाले 9 आम नागरिकों का भी सम्मान किया गया।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, नगर निगम जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर, नगर निगम जयपुर हैरिटेज की मेयर कुसुम यादव, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा, विधायक बालमुकुन्द आचार्य सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा के उच्चाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ बड़ी तादाद में आमजन ने शिरकत की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments