जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
आमेर / जयपुर (संस्कार सृजन) ब्राह्मण समाज ने दहेज मुक्त शादी कर समाज को अनूठा सन्देश दिया है | ब्राह्मण समाज आमेर तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा ने बताया की ग्राम फतेहपुरा बांसा निवासी रामस्वरूप रेवड़िया एवं अखिल भारतीय हरियाणा ब्राह्मण गोड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रेवड़िया पंचोली ने अपने पुत्र रामअवतार रेवड़िया के पुत्र वर सचिन रेवड़िया और भीलपुरा निवासी नानूराम बेरोज्यां मुरलीधर की पुत्री वधू टीना बेरोज्या ने शगुन में एक रुपया और नारियल लेकर दहेज मुक्त शादी करने का सन्देश समाज को दिया है |
शर्मा ने बताया कि वर व वधू दोनों पक्षों ने सक्षम होते हुए भी इस दहेज प्रथा को मिटाने में अपना योगदान दिया। समाज के युवाओं व बड़े बुजुर्गों से निवेदन है कि समाज को दहेज मुक्त कराने के लिए एक ऐसी टीम का गठन करें जो समाज के उच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों से संकल्प दिलाये की दहेज नहीं लेंगे और दहेज मुक्त समाज का निर्माण करेंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





