गर्मी के मौसम में हो बेहतर जलापूर्ति, अभी से करें तैयारियां : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंंत्री कन्हैयालाल चौधरी शनिवार को सालासर आए। उन्होंने सालासर में सीकर और चूरू जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले की पेयजल व्यवस्थाओं, परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस मौके पर उन्होंने जल आपूर्ति, ट्यूबवेल पुनरुद्धार, ग्रीष्मकालीन जल आपूर्ति योजना और विभागीय परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण कर कुशलतापूर्वक लागू करें ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

पीएचईडी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की जाएं और ट्यूबवेल पुनरुद्धार कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन क्षेत्रीय आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखकर किया जाए। साथ ही, नहर जल आपूर्ति प्रणाली को उचित, प्रभावी और नियमित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राममूर्ति चौधरी सहित सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता बैठक में सम्मिलित हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments