जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) वैशाली नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र का 27वां वार्षिकोत्सव प्रभु निधि सभागार में "मधुर स्वरांजलि" कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। सेवा केंद्र प्रभारी बीके चंद्रकला दीदी ने बताया कि इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्य आध्यात्मिकता और कला के माध्यम से समाज में शांति और सकारात्मकता का संचार करना है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राजस्थान के प्रसिद्ध लोकगायक और कलाकार संजय रायजादा, कुशल बारहठ, गुल अजमेरी, दुर्गा परिहार और सुखीराम मंडा रहे । इन कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर सबजोन प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि "संगीत ही परमात्म मिलन का सहज और सरल माध्यम है। यह आत्मा और परमात्मा के बीच के शाश्वत संबंध को जागृत करता है।"
समारोह में उपकुलपति आर.एल. रैना और उपकुलपति अमेरिका सिंह प्रमुख रहे । कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने आध्यात्मिकता, सेवा, और समर्पण के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों और उपस्थित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। बीके कुणाल भाई ने सेवा केंद्र द्वारा की जा रही विभिन्न सेवाओं से अवगत करवाया | इस अवसर पर सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एंड दिशा क्लासेज के सेवाधारी नरेन्द्र कुमार सेवानी ने भी शिरकत की |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




