शिक्षक समस्याओं को लेकर सीबीईओ से की वार्ता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोविंदगढ़ रामसिंह मीणा से वार्ता की। जिसमें कुकिंग कन्वर्जन राशि एवं कुक कम हेल्पर राशि अप्रैल 2024 से बकाया है, जिसका शीघ्र भुगतान करवाया जाए। दूध गर्म करने एवं चीनी की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करवाया जाए। पी डी मद शिक्षकों का वेतन नियमित एवं बकाया डीए एरियर का शीघ्र भुगतान करने और वेतन वृद्धि समय पर लगाने की चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को प्रतियोगिता परीक्षा में शहर में ड्यूटी नहीं लगाने,वरिष्ठता सूची में सभी संवर्गों के शिक्षकों की योग्यता दर्ज करने तथा सूची में अशुद्ध प्रविष्टियों को शुद्ध करने की बात कही।

इस पर सीबीईओ ने वार्ता के दौरान ही उच्चाधिकारियों से तत्काल बातकर बताया कि कुक कम हेल्पर व कन्वर्जन राशि शीघ्र जारी की जाएगी। शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।

वार्ता में जिलामंत्री जयपुर ग्रामीण चौथमल कुमावत,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहिताश दादरवाल,जिला महिला मंत्री रंजू सुरोलिया, जिला संस्कृत प्रतिनिधि बनवारी लाल सैनी, कमलेश सैनी एसीबीईओ,गणपत मीणा सहायक संस्थापन अधिकारी, रमाकांत शर्मा वरिष्ठ सहायक, उपशाखा अध्यक्ष निर्विकार शर्मा,मंत्री बजरंग लाल कुमावत, सभाध्यक्ष अशोक कुमार, महिला मंत्री मीनू जुनेजा,उप सभाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा,महिला उपाध्यक्ष चंपा यादव, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सीताराम शर्मा,अर्जुन घोंसल्या ,महेंद्र कुमावत उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments