जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के खेल विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय के कुश्ती दल ने राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा आयोजित अन्तर काॅलेज कुश्ती प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत व छः कांस्य पदक जीत कर अपना परचम लहराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह व अकादमिक डीन प्रो. रजनी मीना, प्रो. चिरंजी लाल, प्रो. प्रेणिता गुप्ता, प्रो. रेणु बाला, प्रो. रूबी शर्मा, संयोजक डाॅ. फूलचन्द महोलिया, सह-संयोजक डाॅ. शक्ति सिंह आदि ने खेल अधिकारी डाॅ. रामेश्वर लाल मीणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देेते हुए कुश्ती दल के पुरूष व महिला खिलाड़ियों का महाविद्यालय के प्रागण में सार्वजनिक अभिनंदन किया।फ्री स्टाइल पुरूष वर्ग में मनीष निठारवान स्वर्ण पदक, कर्ण मीणा रजत पदक व कालूराम जाट रजत पदक के विजेता रहे। इसी प्रकार फ्री स्टाइल महिला वर्ग में मौसम यादव स्वर्ण, मनीषा देवन्दा रजत, भावना बुनकर कांस्य व सौम्या चैधरी कांस्य पदक की विजेता बनी। ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में राजपाल मीणा रजत, मनीष निठारवाल कांस्य, कर्ण मीणा कांस्य व कालुराम जाट कांस्य पदक विजेता रहे। इस प्रकार महाविद्यालय के कुश्ती दल ने डाॅ. आर.एल.मीणा के कुशल मार्गदर्शन में कुल 11 पदकों पर अपनी विजय बनाई। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय पहली बार फ्री स्टाइल कुश्ती पुरूष वर्ग में उपविजेता रहा।
महाविद्यालय की इस ऐतिहसिक उपलब्धि पर प्राचार्य ने समग्र खेल समिति को बधाई प्रेषित करते हुए कहां कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल की इस दिशा की उपलब्धियां प्राप्त करना भावी पीढ़ी के लिए श्रेष्ठ प्रेरणा की दृष्टांत बनेंगी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





