सुखाड़िया समाधि लाफ्टर क्लब एवं मित्र मंडल ने अपना घर आश्रम में भ्रमण कर किया सेवा कार्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) बेदला स्थित पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ अपना घर आश्रम का सुखाडिया समाधि लाफ्टर क्लब एवं मित्र मंडल के सदस्यों ने भ्रमण किया और सेवा कार्यों के तहत आश्रम में रह रहे विपन्न आश्रयहीन प्रभुजनों उपयोग के लिए इस भीषण सर्दी में 5 रूम हीटर, 50 कैप, 10 प्लास्टिक की कुर्सियां एवं 3 किलो चाय की पत्ती भेंट की। बाद में सभी सदस्यों ने  प्रभुजनों के मध्य भजनों के द्वारा भक्ति की रस धारा बहाई और प्रभुजी संग आनन्द एवं उमंग के साथ नाच किया। 

आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अपना घर आश्रम अनाथालय या वृद्धाश्रम न होकर उन लोगों का घर है जो परिवार से बिछुड़ कर आश्रयहीन, बेसहारा हो कर सड़क पर जीवन जी रहे हैं। सेवा और उपचार के बाद उनको परिजनों से मिलने का कार्य किया जाता है अभी तक कुल 338 प्रभु जी का रेस्क्यू किया गया जिसमें से 71 प्रभु जी को परिजनों से मिला दिया। वर्तमान में 50 प्रभुजन निवासरत है। आश्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं को देखकर सबने प्रसन्नता व्यक्त की और आश्रम के सेवा कार्यों को सेवा की अदभुत मिसाल बताया।

इस अवसर पर आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह, सुभाषचंद्र मेहता, ओमप्रकाश टांक,ठाकुर वैष्णव, चंद्रप्रकाश चैचानी, अभय चित्तौड़ा, ऋषि मिश्रा, स्वदेश सक्सेना, रेणु चित्तौड़ा ,आकाश कुमार, रोहित कुमार उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments