जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डाकघर आपके द्वार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं | चौमूं डाकघर के उपखंड अधिकारी सुनील मीणा ने बताया कि डाक विभाग द्वारा चलाए जा रहे डाकघर आपके द्वार शिविर में डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाएं एक स्थान पर आमजन को उपलब्ध करवाई जाएगी |
जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को ग्राम सिंगोद कला (खेजरोली) में, 13 दिसंबर को ग्राम दौलतपुरा (मोरीजा) में, 17 दिसंबर को ग्राम हाथनौदा (उदयपुरिया), ग्राम बासड़ी खुर्द (रेनवाल) में, 18 दिसंबर को ग्राम हाड़ोता (चौमूं) में, 21 दिसंबर को ग्राम सिरसली (चौमूं), ग्राम अमरपुरा (ईटावा भोपजी) में, 24 दिसंबर को ग्राम डोला का बास (कालाडेरा) और 27 दिसंबर को ग्राम नांगल काजू (ईटावा भोपजी) में डाकघर आपके द्वार शिविर आयोजित किए जाएंगे |
इस दौरान बचत जमा खाता, आवर्ती जमा खाता, सावधी जमा खाता, सुकन्या खाता, डाक जीवन बीमा सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देकर हाथों हाथ खाते खोले जाएंगे | शिविर में आमजन के नए आधार बनाए जाएंगे और अपडेट भी किए जाएंगे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





