जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार द्वारा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ मिल सकेगा।
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के निर्देशानुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिक इस योजनांतर्गत निःशुल्क श्रेणी के पात्र होंगे। आयु की गणना आधार कार्ड पर अंकित जन्म दिनांक के आधार पर की जाएगी। योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के लाभ के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवदेन करना होगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





