हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की एक दिवसीय संभाग स्तरीय बैठक हुई संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य संभाग मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारियों की एक दिवसीय संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन फतहपुरा स्थित हिंदुस्तान स्काउट के संभाग मुख्यालय में किया गया।


संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बैठक में उदयपुर संभाग के समस्त जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला जिला सचिव ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप मेघवाल सहायक राज्य संगठन आयुक्त उदयपुर संभाग ने की।बैठक में मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट के जिलाध्यक्ष गिरीश भारती रहे । 

कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट प्रार्थना से करते हुए संभाग सचिव मदन लाल वर्मा ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात परिचय हुआ। विशिष्ट अतिथि राज्य मुख्यालय आयुक्त मुकेश कुमार यादव, संभाग संयुक्त सचिव मनोज कुमार शर्मा एवं संभाग आयुक्त गोपाल मेहता रहे । 

सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने बैठक में आगामी दिनों में स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित विभिन्न जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला सचिवों द्वारा संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए एवं फील्ड में काम के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में दिसंबर से मार्च तक किए जाने वाले विभिन्न आयोजन का कैलेंडर जारी करते हुए सभी कार्यक्रमों को विधिवत रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

संभागीय स्तरीय बैठक में योजनामद 2024-25 के अंतर्गत दिसंबर और जनवरी माह में होने वाले वयस्क लीडर प्रशिक्षण योजना के तहत संभाग स्तरीय कब बुलबुल उत्सव, स्वर्ण किरण शिविर, ध्रुव पद शिविर एवं राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर,लेखा एवं कार्यालय प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग, कमिश्नर/ जिला सचिव प्रशिक्षण, स्टाफ परफॉर्मेंस शिविर,शोध कार्य एवं ट्रेनर मीट, योगा ट्रेनर शिविर, रोवर मूट/ रेंजर मीट एवं क्वार्टर मास्टर प्रशिक्षण शिविर की वार्षिक कैलेंडर में निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में अपने-अपने ब्लॉक एवं जिले से योग्य प्रतिभागियों को भेजने के निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर जिला सचिव बांसवाड़ा यशवंत जोशी,जिला सचिव चित्तौड़गढ़ गणेश नारायण माली ,जिला कोषाध्यक्ष उदयपुर देवेंद्र कुमार ओदीच्य ,संयुक्त जिला सचिव राजसमंद अंकित कुमार वर्मा, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर उदयपुर शांता वैष्णव, रमेश कुमार बुनकर, जिला प्रभारी नरपत सिंह राव उदयपुर, नरेंद्र कुमार हंस, ब्लॉक सचिव मावली अजय कुमार सहारण,जिला संयुक्त मंत्री उदयपुर ईश्वरी, ट्रेनिंग काउंसलर शिवम मेहरा, सीनियर रेंजर दीपाली सोलंकी आदि मौजूद रहे। जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments