जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय व राष्ट्रीय आयुर्वैदिक संस्थान के तहत प्रकृति परीक्षण पर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए कैंप का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को आयुर्वेदिक चिकित्सा चिकित्सा की नई पद्धतियों की ओर अपना रुझान बढ़ाने तथा आयुष मंत्रालय द्वारा जो प्रकृति परीक्षण ऐप जारी किया गया है उसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करने पर नित्य नए उनके अपडेट से अवगत रहने हेतु प्रेरित किया।प्रकृति प्रशिक्षण कैंप में राष्ट्रीय आयुर्वैदिक संस्थान जयपुर से डॉ. राहुल, डॉ. स्वाति व डॉ. अजय की टीम ने महाविद्यालय स्टाफ व छात्राओं का प्रकृति परीक्षण किया तथा प्रकृति अनुसार उन्हें अपने आहार के बारे में समझाया ताकि वे एक स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सके। कैंप से महाविद्यालय की छात्रों को काफी लाभ पहुंचा और उन्होंने यह जाना कि कैसे हम अपने आहार व जीवन शैली में परिवर्तन करके एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। सभी छात्राओं ने अपने मोबाइल पर प्रकृति परीक्षण ऐप भी डाउनलोड किया ताकि समय-समय पर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अपडेट मिल सकें |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






