जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के सैनी समाज सभा भवन में महात्मा ज्योतिबा फूले विकास संस्थान के तत्वावधान में आगामी 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन करने से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फूले विकास संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया,परीक्षा संयोजक मदनलाल मालेरिया, भंवरलाल पापटवाण, समाजसेवी प्रवीण सैनी,अजय सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इससे पूर्व सैनी समाज सभा भवन में संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन किया गया | अध्यक्ष सिंगोदिया ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मीटिंग में संस्था के सभी पदाधिकारियों को निबंध प्रतियोगिता को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर संस्थान संरक्षक प्रहलाद सहाय अधोप्या, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नंछूराम बिसनालिया,संयुक्त मंत्री एवं परीक्षा सह संयोजक मोहनलाल तंवर,पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल अधोप्या, राजकुमार कांकरवाल, हीरालाल पांच्या, बाबूलाल तंवर,धन्नालाल बागड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





