जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
आमेर (संस्कार सृजन)आमेर तहसील के खोरा बीसल निवासी उप जिलाप्रमुख मोहन डागर को राजींव गांधी पंचायतीराज संगठन में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव बनने पर डागर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, पूर्व अध्यक्ष RGPRS मिनाक्षी नटराजन एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है|
डागर कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में आते हैं| डागर 1994 से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में प्रदेश महासचिव, वर्ष 1998 में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, 2005 में पंचायत समिति आमेर में सदस्य चुने गए,2010 से 2013 तक जयपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, 2015 में जिला परिषद सदस्य सदस्य के साथ जिला परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के रुप में रहे, 2021 में जयपुर जिला परिषद के सदस्य चुने गए एवं उप जिलाप्रमुख बने। इसके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं डागर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं जो खेती-बाडी व्यवसाय से जुड़े हैं एवं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





