हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आजकल लोगों के बीच बीपी की समस्या एक आम समस्या बन गई है। जिसकी मुख्य वजह बिगड़ती लाइफस्टाइल को माना जाता है। डॉक्टरों की माने तो देर रात जगना, खानपान की खराब आदतें, स्क्रीन के आगे ज्यादा समय बिताना और वर्कआउट की कमी जैसे कई कारण हाई बीपी का खतरा बढ़ाते हैं। आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर का कोई लक्षण नहीं होता है। लेकिन समय पर अगर इसका इलाज नहीं करवाया जाता है, तो यह दिल की बीमारी, स्ट्रोक, ब्रेन स्ट्रोक की वजह बन सकता है। यही वजह है कि हाई बीपी को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी ब्लड प्रेशर रोगी हैं और अपने बीपी को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव जरूर करें।

एक्सरसाइज :-

हाई बीपी होने के पीछे एक बड़ी वजह एक्सरसाइज न करना भी है। विशेषज्ञों की मानें, तो लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। जिसमें से एक बीपी की समस्या भी है। ऐसे में एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर बॉडी को एक्टिव रखने के साथ आप बीपी को भी कंट्रोल रख सकते हैं।

हेल्दी डाइट :-

हाई बीपी का दूसरा बड़ा कारण खराब डाइट होती है। आजकल ज्यादातर वर्किंग लोग रेडी टू ईट फूड खाना पसंद करते हैं। जबकि जंक फूड या रेडी टू ईट फूड्स सेहत के लिहाज से सही नहीं होते हैं। इस तरह के भोजन में शुगर और सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो हाई बीपी का कारण बन सकती है। ऐसे में अपनी डाइट में हरी सब्जियां, अनाज, फल और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे हेल्दी फूड्स को शामिल करें।

अच्छी नींद :-

कई बार बीपी बढ़ने के पीछे, अच्छी नींद न लेना भी वजह बनता है। ऐसे में बॉडी को कंप्लीट रेस्ट देने और अच्छी नींद लेने से भी बीपी की समस्या को कंट्रोल रखा जा सकता है।

मोटापा :-

कई बार ओवर वेट और ओबेसिटी की समस्या भी हाई बीपी की समस्या को बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो मोटापा हाई बीपी के साथ कई अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। ऐसे में बीपी कंट्रोल रखने के लिए एक जगह पर लंबे समय तक बैठने से बचें, वर्कआउट के लिए समय निकालें, ओवर ईटिंग से बचें, फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज करें। ये सभी चीजें वेट लॉस के साथ बीपी कंट्रोल रखने में भी मदद करेंगी।

तनाव प्रबंधन :-

तनाव का सीधा असर आपके रक्तचाप पर पड़ सकता है। तनाव के दौरान शरीर एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन रिलीज करता है, जिससे व्यक्ति का दिल तेजी से धड़कने लगता है और रक्त वाहिकाएं संकीर्ण हो जाती हैं। जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए व्यायाम, ध्यान या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज का सहारा लें। ऐसा करने से स्वस्थ रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments