जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ के सानिध्य में आज अधिशासी अभियंता अनिल गढ़वाल से मुलाकात कर किसानों की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन दिया | ज्ञापन में चौमूं तहसील में किसानों को दिन में बिजली देने की मांग की | अनिल गढ़वाल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का जल्द निराकरण करने आश्वासन दिया |
इस दौरान जगदीश कनिनवाल संभाग मंत्री भारतीय किसान संघ, प्रहलाद टूंडक खेजरोली तहसील अध्यक्ष, लोकेश पारीक पूर्व तहसील अध्यक्ष चौमूं, हनुमान सहाय दुसाद पूर्व जिला पार्षद, लक्ष्मी नारायण, बनवारी, कैलाश आदि किसान उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





