दोस्त के इलाज के लिए नहीं थे पैसे तो महिला ने कराया ऐसा काम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

ब्रिटेन (संस्कार सृजन) ब्रिटेन में कुछ महिलाओं ने अपनी दोस्त के इलाज के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। जेसिका रिग्स नाम की महिला कॉर्नवाल के साल्टाश की रहने वाली है जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला को कॉमेडी-ड्रामा फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से प्रेरणा मिली। रिग्स और 17 अन्य महिलाओं ने न्यूड फोटोशूट इसलिए करवाया ताकि सर्जरी का खर्चा निकाला जा सके। इस तरह उन लोगों ने करीब 32,000 डॉलर (27.15 लाख रुपये) जुटाए। अगर सर्जरी नहीं कराई जाती तो लकवा मारने का खतरा था।

जेसिका रिग्स ने कहा, 'मेरी बीमारी छिपी हुई है। अगर आप मुझसे मिलेंगे तो आपको ऐसा लग सकता है कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मगर, ऐसा नहीं है। अपने शरीर को आप ही सबसे अच्छे से जानते हैं।' रिग्स ने बताया कि जब वह 22 साल की थीं तो उन्हें पहली बार लक्षण दिखे थे। समय बीतने के साथ समस्या भी बढ़ती गई। हालात ऐसे हो चले कि उन्हें करियर छोड़कर अपने घर खाली बैठना पड़ा। रिग्स ने बताया कि कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराने का आइडिया उनकी एक दोस्त ने दिया था। यह विचार हमारे दोस्तों को पसंद आया और उन्होंने इस पर अमल करने का फैसला लिया।

अगले साल जनवरी में पब्लिश होगा कैलेंडर :-

रिग्स ने बताया कि अगले साल 16 जनवरी को बार्सिलोना में उसकी सर्जरी होगी। उन्होंने कहा, 'सर्जन का कहना है कि इलाज तो जरूर किया जाएगा। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अब बीमारी के लक्षण दिखने बंद हो जाएंगे। राहत वाली बात यह है कि सर्जरी कराने के बाद बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे लकवा होने का खतरा कम हो जाएगा।' खास बात यह है कि इन महिलाओं ने कैलेंडर के लिए जो फोटोशूट कराया है, वो अभी पब्लिश नहीं हुआ है। अगले साल जनवरी में उसे सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments