जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
असम (संस्कार सृजन) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्यभर के होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस न तो खाया जाएगा और न ही परोसा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।
बिस्वा के आदेश पर असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम कांग्रेस को इस फैसले का स्वागत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गोमांस मत खाओ या पाकिस्तान चले जाओ। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने तथा खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है।’’सरमा ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने तीन साल पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पास किया था। अब हमने पूरे राज्यभर में गोमांस खाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह आदेश सभी होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक आयोजनों में लागू होगा। उन्होंने कहा कि पहले हमने मंदिर के पांच किलोमीटर दूर तक गोमांस खाने या परोसने पर बैन लगाया था, लेकिन अब नए आदेश में हम इस आदेश को पूरे राज्य में जारी कर रहे हैं।
गोमांस मत खाओ या पाकिस्तान चले जाओ :-
हिमंत बिस्वा के आदेश पर असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने ट्वीट किया है, उन्होंने असम कांग्रेस को गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करें या पाकिस्तान में जाकर बस जाएं।''
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





