राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा महिला विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर जयपुर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला जयपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा महिला विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,सरस्वती वन्दना से हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ.अरूणा शर्मा, प्रदेश महिला मंत्री सचिव स्टेट ओपन बोर्ड रही। उन्होंने बताया कि मराठा साम्राज्य और होलकर राजवंश की रानी अहिल्याबाई होलकर का राष्ट्र के प्रति योगदान इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठो पर अंकित है ,उनकी 300 वीं जन्म शताब्दी पर उन्हें याद करते हुए उनके जीवन के प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अरुणा शर्मा ने उन्हें कुशल सैन्य एवं वित्तीय प्रबंधक, दूरदर्शी, न्याय प्रिय ,कर्म योगिनी, लोककल्याणकारी, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाली, राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि रखकर राज्य करने वाली राष्ट्रभक्त एवं बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। 

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सीमा चौधरी ,प्रांत प्रचार टोली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की तथा मुख्य वक्ता प्रसिद्ध लेखिका प्रोफेसर डॉ.ममता जोशी ,सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारिणी ,अखिल  भारतीय साहित्य परिषद रहीं। 

डॉ. ममता जोशी ने महिलाओं की समाज में मुख्य भूमिका विषय पर पाथेय प्रदान किया । उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति के ज्ञान, दृष्टिकोण, समरसता ,आध्यात्मिक उन्नति ,धरोहर संरक्षण ,राष्ट्र प्रेम, स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान तक प्रत्येक कालखंड में महिलाओं का अभूतपूर्व, चिरस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने वर्तमान समय में लव जिहाद, समलैंगिकता ,महिला सुरक्षा, दहेज प्रथा , लिव इन संबंध, बच्चों में मोबाइलों के असुरक्षित उपयोग आदि अनेक ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखते हुए उसमें महिलाओं की भूमिका को बड़ी स्पष्टता से रखा। सीमा चौधरी एवं डॉ ममता जोशी ने उपस्थित शिक्षिकाओं द्वारा किए गए प्रश्नों का तात्कालिक समाधान भी किया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम, पर्यवेक्षक जयराम जाट, सह संगठन मंत्री अशोक शर्मा, शिव शंकर शर्मा,अर्जुन सिंह जाट, निधि छीपा, शकुन्तला मौर्य , देवेंद्र शर्मा, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मदन कुमार मीणा , जयपुर ग्रामीण जिला मंत्री चौथमल कुमावत, कोषाध्यक्ष रामावतार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश दादरवाल, अतिरिक्त मंत्री विष्णु गोरासरा,जयपुर शहर जिला अध्यक्ष शंकर बुटोलिया,जिला जयपुर शहर मंत्री जुगराज सिंह सहित दोनों जिलो की सम्पूर्ण कार्यकारिणी, सभी उप शाखाओं की कार्यकारिणी सहित जयपुर से अनेक अध्यापिकायें सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम का संचालन रंजु सुरोलिया, भावना सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के अंत में सपना राठौड़ ने पधारे हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments