जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) सीकर जिले के उभरते कवि, लेखक तथा साहित्यकार विनोद शर्मा वेणु को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान के सीकर जिले के युवा कवि, लेखक विनोद शर्मा वेणु को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे सामाजिक कार्यों में व्यस्त होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील रहते आए हैं।
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक आइडल अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में हिंदी आइडल मानद उपाधि सम्मान से विनोद शर्मा वेणु को सम्मानित किया गया है। विनोद शर्मा वेणु प्रदेश के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित साहित्यिक आइडल अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 982 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें से उत्कृष्ट 120 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर हिंदी आइडल मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपने साहित्यिक गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करती आई है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.