जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा निर्देशित ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2024 कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिंगोद निवासी अशोक कुमार रैगर (वरिष्ठ अध्यापक) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलीसर को कक्षा वर्ग 9 से 12, सामोद प्रिंसिपल दीपेश दत्त जोशी को कक्षा वर्ग 6 से 8, रामावतार सैनी को कक्षा वर्ग 1 से 5 कैटिगरी के लिए मोमेंटो, श्रीफल, शोल ओढ़ाकर एवं चेक भेंटकर सम्मानित किया गया।
दीपेश दत्त की अनुपस्थिति में पुरस्कार विद्यालय स्टाफ माणक लाल ने प्राप्त किया। इन शिक्षकों ने सत्र पर्यंत विद्यालय विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये। ए सी बी ई ओ कमलेश कुमार सैनी ने पुरस्कार व पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमाधोपुर प्रिंसिपल राजेश कुमार अंकुर, आर पी लालचंद यादव, रमाकांत शर्मा, निर्विकार शर्मा ,रोहिताश ददरवाल, चौथमल कुमावत, बजरंगलाल कुमावत, सुरेंद्र शर्मा, मनीष कुमार पिंगोलिया, सीताराम शर्मा, फूलचंद रेगर, वाइस प्रिंसिपल सूरज नारायण रेगर, प्रभात जैन, शंकरलाल बुनकर, अनिल कुमार जैन, आर पी मनोज मीणा ,रवि कुमार यादव, आशीष मुरारका ,गणपत मीणा, प्रभादेवी, कैलाश चंद्र बुनकर सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpeg)