जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) कृपाल मानव सेवा आश्रम (क्षमा) सोसायटी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किरण पथ मानसरोवर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया |
इस दौरान मंजू शर्मा सांसद, सतीश गर्ग प्रधान महालेखाकार ए.जी आफिस, राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अरुणा गौड़ अतिथियों के रूप में पधारे । सोसायटी के संत कुमार शर्मा एवं सुशील संतोष शर्मा ने बताया कि क्षमा सोसायटी द्वारा प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न, शालदुपट्टा श्रीफल माला आदि दिए गए।इस अवसर पर 15 शिक्षकों को सम्मानित करवाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की संख्या अधिक थी। कार्यक्रम का संचालन सीनियर शिक्षक बाबू लाल चौधरी ने किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






