देवगिरि संस्थान दौसा के साहित्यिक मंच पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान के मंच पर हिंदी सप्ताह के दूसरे दिन डोमिनेंट कॉलेज में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। प्रतियोगियों में रवि, भारती,हिमांशी, सीमा, राजकुमार,लखन, खुशी,अनुष्का, मनीष, रवींद्र, नावेद शामिल हुए। जिसमें विजेता रवि,नावेद तथा मनीष रहे। इसके साथ ही महविद्यलय में हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर चर्चा आयोजित की गई। जिसमें लटूर सिंह , दिलीप बंसल, नरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा द्वारा अपने विचार रखे गए।देवगिरि संस्थान अध्यक्ष डॉ निर्मला शर्मा द्वारा बताया गया कि संस्थान द्वारा 9सितंबर से 14सितंबर तक हिंदी दिवस की गतिविधियां आयोजित कर हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार किया जाएगा।


आज की प्रतियोगिता के निर्णायक ज्योति गौतम तथा दिलीप बंसल रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ राकेश गौतम द्वारा सभी का सम्मान किया गया एवम् धन्यवाद ज्ञापन किया।इसी श्रृंखला में दिनांक 9सितंबर को गद्य की विधाएं कहानी,लघुकथा,निबंध,संस्मरण, इत्यादि में लेखन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार विजय जोशी ’शीतांशु ’के निर्देशन में पुष्पा शर्मा ’कुसुम ’अजमेर से, सुनीता वर्मा बांदीकुई, रामबाबू शर्मा दौसा, रेणु गुप्ता जयपुर, दीपा परिहार जोधपुर, बुद्धिप्रकाश महावर दौसा, माणक तुलसीराम गौड़ बैंगलुरू, उर्मिला माणक गौड़ बैंगलुरु, वंदना जॉन दौसा द्वारा सहभागिता की गई। पटल पर एक से बढ़कर एक रचनाओं ने पाठकों की पठन में रुचि जाग्रत की। संस्थान द्वारा सर्वश्रेष्ठ पांच रचनाओं को भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान तथा सहभागी अन्य साहित्यकारों को हिंदी भाषा भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments