जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश में 2 अक्टूबर गाँधी जयंती को हर गांव के बेघर व घुमंतू परिवारों को सरकार 300 वर्ग गज तक भूखंड का पट्टा देगी। कलेक्टर व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से सभी जिला प्रमुख, कलेक्टर व जिला परिषद के अधिकारियों के साथ पट्टा वितरण अभियान की समीक्षा की।
दिलावर ने अधिकारियों को अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग करके लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए है। प्रदेश में 11341 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 44981 गांव आते हैं। पंचायती राज आयुक्त व सचिव ने सभी जिला परिषद सीईओ को प्लॉट देने के अभियान में काम शुरू करने को कहा है।
पंचायती राज विभाग ने हर गांव से बेघर घुमंतू, खानाबदोश परिवारों का ब्योरा मांगा है। हर जिला परिषद इसका ब्योरा तैयार करा रहा है। पंचायतीराज विभाग ने हर गांव में 5 सितंबर तक बेघर परिवारों से आवेदन लेने की डेडलाइन तय की है। इसके बाद 7 सितंबर तक हर गांव से मिले आवेदनों का ब्योरा पंचायतीराज विभाग को भेजना होगा।
भूखंड आवंटित करने के लिए 6 से 25 सितंबर तक ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पास करवाया जाएगा। बैठक में मंत्री दिलावर ने कहा कि विमुक्त और घुमंतू व्यक्तियों का देश में इतिहास उज्ज्वल रहा है। इन्होंने एक जगह से दूसरी जगह राशन सामग्री ले जाने का कार्य किया है। इनका मनोबल बढ़ाकर इन्हें समाज की मुख्य धारा में लाना है ताकि देश के विकास में ये कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकें। जो अधिकार अन्य लोगों को मिल रहे है वो ही अधिकार इनको भी मिलने चाहिए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





