मानवता का दूसरा रूप : देवदूत बनी नेशनल हाईवे 48 की टीम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) नेशनल हाईवे की टीम ने एक बार फिर से अपनी मानवता और उदारता का परिचय दिया है । तेज़ बारिश के कारण उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर ऋषभदेव के पास जलभराव हो गया | 


टोल प्लाजा के कण्ट्रोल रूम मे सूचना मिली कि हाइवे पर जलभराव हो गया जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई है, मामले पर तत्परता दिखाते हुए आईआरबी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश कुमार कटारिया ने हाइवे पेट्रोलिंग व पैरामेडिकल एम्बुलेंस टीम को जलभराव मै फंसी एम्बुलेंस के पास पहुंचने के निर्देश दिये |

इसके पश्चात् प्रोजेक्ट मैनेजर अन्नादुरई, टोल प्लाजा मैनेजर असपालसिंह, वीरेंद्र, रोहित कुमार तत्काल मौके पहुंचे और एनएचएआई के डीजीएम नवनीत, वीरेंद्र, एस एन तिवारी के निर्देशन में कुशल कार्यनीति और सूजबूझ का परिचय देते हुए महिला मरीज़ को स्ट्रेचर पर लिटाकर एक साइड से दूसरी साइड तक ले जाकर उसे हाइवे की पैरामेडिकल टीम के बलवीर, हिम्मत और रोशन के साथ एम्बुलेंस में शिफ्ट कर इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया जिससे मरीज की जान बच जाए और मरीज को कोई समस्या नहीं हो | 

यह नेक कार्य नेशनल हाइवे टीम को गौरवान्वित करने का क्षण था जिस प्रकार ऐसी प्राकृतिक आपदा में  जिंदगी और मौत के बीच फंसे मरीज के लिए देवदूत बनकर आये और जान बचाने का काम किया | नेशनल हाईवे की टीम द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया और कार्यनीति ने जान बचाकर मानवता व उदारता को चरितार्थ करने का काम किया है।

 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments